हथीन विधानसभा के उटावड,मंडकोला व हथीन मंडल के बूथ अध्यक्षों के साथ किसान मोचों के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने मंडल अध्यक्ष चुनाव की बाबत रायसूमारी ली। इस अवसर पर उन्होंने एक एक करके सभी बूथ अध्यक्षों,बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं की से चर्चा कर नये अध्यक्ष बनाने के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा की मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में जिला अध्यक्ष भी मनोनीत करेगी।यह कार्यक्रम सहरावत डिग्री कालेज में किया गया। इस मौके पर हथीन के विधायक प्रवीन डागर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा की भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराना बहत जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहंचाने का कार्य करें। ताकि प्रदेश में लोगों तक सभी योजनाएं सही ढंग से पहंच सकें। इससे पहले किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी व हथीन के विधायक प्रवीन डागर का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत,हुकम सिंह भाटी जिला चुनाव अधिकारी, जिला महासचिव पवन अग्रवाल, जयसिंह चौहान, कर्नल राजेंद्र रावत, नपाध्यक्ष सुमित राजपूत, लेखराज सहरावत, चौधरी नरेश सिंगला,सूरज पांडेज्ञान सिंह तेवतिया, कल्लू तेवतिया,किसान सहरावत, चौधरी नरेश सिंगला,सरज मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुबारिक,वसीम अहमद उटावड़ कार्यकारी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,अजीत रावत.गीता सौरोत,पवन सहरावत, लखनपाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांगत. पवन सरावत लखनपाल साल्न पार्वे
भाजपा द्वारा बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्षों के चुनाव बारे ली गई जानकारी